Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिला पंचायत कोटे से बीस दिन पहले बनी सड़क की उखड़ गई...

जिला पंचायत कोटे से बीस दिन पहले बनी सड़क की उखड़ गई गिट्टियां

  • नागरिकों ने जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर धारा, केराकत। जिला पंचायत सदस्य कोटे से बनी पिच सड़क बीस दिन में ही उखड़ गई। लंबे अरसे के बाद बनी सड़क के बीस दिन में ही खराब हो जाने से नागरिकों ने सड़क पर खड़े होकर जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के आजादनगर से गौराबादशाहपुर की ओर जाने वाली नहर वाले रोड से हीरालाल के घर तक जाने वाली लगभग आधा किलोमीटर लंबी रोड कई वर्षों से खराब पड़ी थी। नागरिकों की मांग पर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह डिंपू ने निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिला पंचायत कोटे से सड़क बीस दिन पहले ही बनी थी जो अब पूरी तरह खराब भी हो गई। नागरिकों की शिकायत है कि सड़क निर्माण में घटिया क्वालिटी की गिट्टी और नाम मात्र का अलकतरा प्रयोग किया गया था जिसके कारण सड़क की अधिकांश गिट्टियां उखड़ गई। बीस दिन में ही सड़क खराब हो जाने से नागरिकों में भारी रोष है। गुरुवार को नागरिक सड़क पर उतरकर जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नागरिकों ने दोबारा सड़क मरम्मत की मांग की है। नागरिकों ने कहा कि यदि सड़क की दोबारा मरम्मत नहीं की गयी तो वे लोग जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। विरोध करने वालों में सुशीला पाल, चुनौती देवी, सुरस्ती देवी, दिनेश यादव, दिलीप कुमार पाल, भगत यादव आदि रहे।