Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजानवरों का धड़ से अलग सिर व अन्य अवशेष मिलने से क्षेत्र...

जानवरों का धड़ से अलग सिर व अन्य अवशेष मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कम्प

जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। स्थानीय थाना अन्तर्गत मेहरागांव रेलवे क्रासिंग से उत्तरी सिग्नल पर बने रेलवे पुल के नीचे दर्जन भर पशुओं के सर धड़ से अलग मिलने पर हडकम्प मंच गया। जानकारी मिली है कि लपरी गांव में गौशाला से चंद कदमों की दूरी पर रेलवे लाइन के निकट झाड़ियों में कई जानवरों के धड़ से अलग सिर व शरीर के कुछ अवशेष मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। जानवरों का धड़ से अलग सिर मिलने की सूचना पर मौके से पहुँची थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। बताते चले कि कुछ दिन पूर्व कुछ ऐसा ही एक मामला जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला बाजार के निकट सेवई नाला का प्रकाश में आया था जहाँ लगभग दस जानवरों का धड़ से अलग सिर मिला था जिसमें थाना प्रभारी द्वारा यह अवगत कराया गया था कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले तस्करों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अभी जहाँ एक थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व दस की संख्या में जानवरों के धड़ से अलग सिर मिलने पर कार्यवाही में जुटी थाना पुलिस ने यह बताते हुए कि गौ-हत्या कहीं और की गई है सिर यहां फेंका गया है। वही एक बार फिर दूसरे थाना क्षेत्र में पुनः जानवरों के कटे सिर व शरीर के कुछ अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। जिसको लेकर लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटनास्थल पर पहुंची सरायख्वाजा थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। बताया जाता है कि रेलवे पुल से कुछ दूरी पर स्थित गौशाला हैं और उसमें पशुओं को रखा गया है लेकिन उसमें पशुओं की संख्या को कोई बताने वाले जिम्मेदार नहीं हैं। इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान इरफान खान से जब जानकारी लेने के लिए मोबाइल फोन पर सम्पर्क किया गया तों प्रधान उपलब्ध नहीं मिले। गौतस्करों ने अपना काम रात में करके रातों रात निकल जाते हैं।