Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजवान देश की रक्षा करते हैं और वृक्ष पर्यावरण की : प्रो.आलोक

जवान देश की रक्षा करते हैं और वृक्ष पर्यावरण की : प्रो.आलोक

  • कारगिल विजय दिवस पर टीडी पीजी कालेज में हुआ वृहद पौधरोपण

जौनपुर धारा, जौनपुर। ‘सेना के प्रत्येक जवान के खून का एक-एक कतरा देश की आजादी और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने में महत्वपूर्ण होगा। भारतीय सेना के जवानों ने बड़ी वीरता के साथ लड़ते हुए कारगिल घाटी में विजय प्राप्त की। हम उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।’ उक्त उद्गार तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जवानों ने देश की रक्षा की, उसी प्रकार से यह वृक्ष हमारे पर्यावरण की रक्षा करेंगे। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए दर्शनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर दल सिंगार सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण महान कार्य है। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण करना तो और भी पुनीत कार्य है। प्रो. सुबाषचंद विशोई ने कहा कि जब तक यह वृक्ष रहेंगे तब तक इसमें कारगिल के शहीद झलकते रहेंगे। शहीदों के प्रति यह सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने पर्यावरण में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा एक वृक्ष सैकड़ों ऑक्सीजन प्लांट के बराबर होता है। डॉ. अजय कुमार बिंद ने कहा कि आज पर्यावरण संकट में है। आने वाली पीढ़ी इसका खामियाजा भुगतेगी। इसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि आगामी पीढ़ी के लिए हम बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण करें। प्रोफेसर हिमांशु सिंह ने कहा कि पेड़ लगाना जितना महत्वपूर्ण है उससे भी महत्वपूर्ण है उसकी रक्षा करना। हम एक ही पेड़ लगाए लेकिन उसकी सुरक्षा के लिए जागरूक रहें। कार्यक्रम में डॉ. प्रेमचंद पटेल, डॉ. जितेश कुमार सिंह, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. अजीत विक्रम सिंह, डॉ.संजय सिंह, अजीत सिंह,आशीष सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।