Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरजरूरतमन्दों के बीच अन्न व वस्त्र दान सर्वश्रेष्ठ

जरूरतमन्दों के बीच अन्न व वस्त्र दान सर्वश्रेष्ठ

  • मकर संक्रांति पर पांच सौ गरीबों में हुआ खिचड़ी भेज व कम्बल वितरण

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन क्षेत्र की सीमा से सटे जनपद सुल्तानपुर के करौंदीकला ब्लॉक अन्तर्गत दसगरपारा गॉव में मकर संक्रान्ति के दिन गरीब व असहाय लोगों के बीच खिचड़ी भेज व कंबल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान राधा सिंह ने गांव के सभी पुरवों के साथ बगल गॉव के सैंकड़ो गरीबों को प्रेमपूर्वक खिचड़ी भेज कराया। तदुपरांत इस कंपकंपाती भीषण ठंड से परेशान 5 सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया। बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को दिए जाने वाले दानों में अन्न व वस्त्र दान सर्वश्रेष्ठ है। पीड़ित लोगों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। साधन संपन्न लोग तो बड़ी आसानी से अपनी जरूरत की चीजों को जुटा लेते है। लेकिन एक गरीब व्यक्ति धन के अभाव में जिंदगी भर जूझता रहता है। ऐसे में समाज के प्रतिष्ठित लोगों को इनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने हेतु बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। प्रधान प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस बार भी समाजसेविका मां उर्मिला सिंह की मानवीय संवेदना पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके लिए पूर्व नियोजित तैयारी की गयी थी। गॉव में घूमकर इस भीषण ठंड से परेशान लोगों की सूची बनाई गई ताकि जरूरतमन्दों के बीच ही लाभ पहुंचे। गरीबों की सेवा हेतु इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होते रहेंगे। अंत में पूर्व ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह ने सभी आगुन्तकों का आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर राजेश सिंह, इंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, भेलू सिंह, उपेंद्रनाथ उपाध्याय, प्रेमनाथ उपाध्याय, अशोक सिंह, सैन बहादुर सिंह, रवि शुक्ला, राम सिंह, संदीप सिंह, राजाराम पासवान, पतिराम पासवान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Share Now...