Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई

जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मसनपुर गांव मे जमीनी विवाद को लेकर चचेरे बेटे व बहु ने बुजुर्ग महिला की लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बुजुर्ग महिला की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई मे जुटी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मसनपुर गांव निवासी 80वर्षीय सीता देवी पत्नी स्व.राम कुमार यादव की जमीन पर पड़ोसी विजय बहादुर यादव मिट्टी फैला रहे थे। जिसका विरोध करने पर नाराज विजय बहादुर व उनकी पत्नी मीरा ने बुजुर्ग महिला की लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।