― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में चले लाठी डंडे

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में चले लाठी डंडे

  • पुलिस के पहुंचने के बाद भी महिलाएं करती रही मारपीट

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार को दोपहर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष की महिलाओं में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी महिलाएं मारपीट करती रहीं। किसी तरह पुलिस ने दोनो पक्ष की महिलाओं को डांट फटकार शांत कराया। उक्त थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की अनीता पत्नी राजेश व उर्मिला पत्नी राजनाथ में काफी दिनों से जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर रविवार को उर्मिला अनीता को गाली देने लगी। जिस पर मना करने पर दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में लाठी डंडे लेकर भिड़ गयी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इसी दौरान किसी ने मारपीट की सूचना डायल 112 पुलिस को दे दिया। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष की महिलाएं लाठी डंडे चलाती रहीं। पुलिस ने दोनों पक्ष की महिलाओं को डांट फटकार कर किसी तरह शांत कराया। इस मारपीट में अनीता 35, उर्मिला 45 को चोट आई है।

Share Now...