जौनपुर। जमीन कब्जा करने के मामले में पुलिस ने 9आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामला ग्राम सरौनी पूरबपट्टी का है, जहां चन्द्रशेखर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी अर्जी नंबर-7 की भूमिधरी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। शिकायत के मुताबिक, 28अगस्त को अलियार, प्रमोद उर्फ छोटू और चन्द्रकला समेत कुछ लोगों ने मिलकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला करने की कोशिश की और अश्लील गालियां भी दीं। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में केराकत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 9 आरोपियों को धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है।
― Advertisement ―
जमीन कब्जा मामले में आरोपी गिरफ्तार



