― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजमानत अवधि निरस्त होते ही पुलिस ने वांछित को भेजा जेल

जमानत अवधि निरस्त होते ही पुलिस ने वांछित को भेजा जेल

  • आरोपित लूट, गैंगेस्टर, जानलेवा हमले सहित कई संज्ञेय अपराधों में है निरुद्ध

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन व सरपतहा थाने में लूट, जानलेवा हमला, गैंगेस्टर सहित दर्जन भर संज्ञेय अपराधों में निरुद्ध किए गए आरोपित की जमानत अवधि न्यायालय द्वारा समाप्त किए जाते ही पुलिस ने उसके घर दबिश देकर सोमवार की रात उसे गिरफ्तार कर दूसरे दिन आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि भिवरहां गांव निवासी राहुल यादव पुत्र महेन्द्र पर जानलेवा हमला, लूट, गैंगेस्टर, अवैध असलहा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। मामले में आरोपित को न्यायालय से जमानत मिल गई थी। फतेहगढ़ गांव निवासी इंद्रजीत के द्वारा इस पर न्यायालय में आपत्ति जाहिर की गई थी। जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आरोपित की जमानत निरस्त कर दिया था। जानकारी होते ही पुलिस उसकी तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ खुटहन व सरपतहा थाने में मिलाकर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Share Now...