Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनजन्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का हुआ पैचअप

जन्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का हुआ पैचअप

एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की इंगेजमेंट पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। शाहरुख खान सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की इंगेजमेंट पार्टी में रंग जमाया। हालांकि इस पार्टी में सबकी निगाहें एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पर टिकी थीं। जाह्नवी इस पार्टी में अपने एक्स बॉयप्रâेंड शिखर पहाड़िया संग पहुंची थीं। इस दौरान जाह्नवी ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर ने पिंक कलर की साड़ी के साथ कट स्लीव ब्लाउज पहना हुआ है। जाह्नवी कपूर इस लुक में बेहद ही बोल्ड लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ जाह्नवी कपूर ने अपने बालों को खुला छोड़ हुआ है। फोटो में श्रीदेवी की बेटी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। जाह्नवी कपूर अंबानी के घर के बाहर खड़े पैपराजी को पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में जाह्नवी अपने लुक से कहर ढा रही हैं। जाह्नवी कपूर अपनी दिलकश अदाओं से फैंस के होश उड़ा रही हैं। जाह्नवी कपूर अपने बोल्ड आउटफिट और लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं और इस पिंक साड़ी में भी जाह्नवी बेहद ही हसीन लग रही हैं। इंगेजमेंट पार्टी में एंट्री करती नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने मैनेजर के साथ पार्टी में एंट्री ले रही हैं। जाह्नवी को पार्टी में पिक करने के लिए उनके रूमर्ड बॉयप्रâेंड शिखर पहाड़िया गेट पर ही खड़े थे। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जाह्नवी और शिखर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शिखर संग अपने रिश्ते की बात कबूली थी, जिसके बाद जाह्नवी और शिखर की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।