Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजन्माष्टमी महोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चे बने राधा-कृष्ण

जन्माष्टमी महोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चे बने राधा-कृष्ण

जौनपुर धारा, शाहगंज। ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में जन्माष्टमी मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा राधा-कृष्णा और विष्णु भगवान का वेश धारण करके बेहद मनमोहक प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें आयु अग्रवंशी और सार्थक गुप्त संयुक्त रूप से प्रथम एवं कुश साहू द्वितीय स्थान पर रहे। कृष्ण रूप में सार्थक गुप्ता प्रथम, आयु अग्रवंशी द्वितीय व श्रेयांश अग्रहरी और आरुष सोनी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। राधा वेश में वेदिका जायसवाल प्रथम, गौरी केसरवानी द्वितीय व इशिका जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं। आविक जायसवा, प्रयास जायसवाल, ध्रुविन जायसवाल, कुश साहू, वैभव, यश, अरस्तू, अमायरा, हितेश, अन्वी, शौर्य, दिविषा, प्राप्ति, रत्निका, जाह्नवी, ईशानवी, अहाना, शिवाक्षी, सोना, प्रीशा, माहेश्वरी आदि बच्चों ने राधा–कृष्ण के रूप में बेहद मनमोहक प्रस्तुति दी। उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चे अपनी संस्कृति व संस्कार से जुड़े रहते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निदेशक दिवाकर मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ.अनामिका मिश्रा, सिमरन अग्रहरि, प्रतिमा जायसवाल, रागिनी यादव, ज्योति सोनी मंजू, अजय आदि उपस्थित रहे।