Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजन्माष्टमी पर गौशालाओं में खिलाए गए गौवंशों को हरे चारे व गुड़

जन्माष्टमी पर गौशालाओं में खिलाए गए गौवंशों को हरे चारे व गुड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र में संचालित गौशालाओं में गौवंशों को तिलक व माल्यार्पण कर हरा चारा खिलाया गया। इसी कड़ी में बुधवार को प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी सुइथाकला डा.आलोक सिंह पालीवाल द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सवायन गांव स्थित गौशाला में गौमाता का तिलक और माल्यार्पण कर पूजन के साथ किया गया। उसके पश्चात गौवंशों को हरे चारे के रूप में बाजरा और गुड़ खिलाया गया। इसी तरह कम्मरपुर, लालापुर व सुइथाकला ग्राम पंचायतों के गौशालाओं में गौवंशों को हरा चारा और गुड़ खिलाया गया। इस दौरान विभागीय चालक राजेश कुमार समेत ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।