जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के क्रांतिकारी और इस युग के विशिष्ट मार्क्सवादी दार्शनिक व एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) के संस्थापक महासचिव कॉमरेड शिवदास घोष की जन्म शताब्दी वर्ष पर पूर्वी उत्तर प्रदेश राज्य सांगठनिक कमेटी द्वारा रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य स्तरीय जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, चंदौली, मऊ, गाजीपुर, बलिया सहित अन्य कई जिलों से सैकड़ों छात्र-नौजवानों, मजदूर-किसान्ाों, महिलाओं व बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कॉमरेड सत्यवान पोलित ब्यूरो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिवदास घोष का जन्म 5 अगस्त 1923 को ब्रिटिश भारत में अविभाजित बंगाल के ढाका जिले में हुआ था। कम उम्र से ही वे अत्यंत प्रतिभाशाली और तेज-तर्रार, साहस में अतुलनीय, स्वाभिमानी और असहाय उत्पीड़ित लोगों के प्रति कोमल हृदय वाले थे। उन्होंने महसूस किया कि वास्तव में सम्मानजनक जीवन की तलाश, औपनिवेशिक शासन और शोषण से पीड़ित लोगों के मुक्ति संघर्ष में बिना शर्त और निस्वार्थ आत्म-बलिदान में ही निहित है। व्यक्तिगत उज्जवल भविष्य की आशा, माता-पिता के आंसू, उस समय उन्हें कुछ भी रोक नहीं पाए। 1940 के दशक में जेल में रहते हुए उन्होंने महसूस किया कि अनगिनत शहीदों के निस्वार्थ बलिदान से मिलने वाली आजादी बहुत ही जल्दी ब्रिटिश साम्राज्यवादियों से देशी पूंजीपतियों को सौंप दी जाएगी। कॉमरेड शिवदास घोष ने कहा था ‘याद रखें, जो शुरुआत में ही विचारधारा और आदर्श के लिए कुर्बानियां दे सकते हैं, वे बहुत नहीं, चंद लोग ही होते हैं। यौवन से भरपूर, तेजस्वी, छात्र एवं नौजवान हर देश में समाज विकास के हर स्तर पर ये छात्र और नौजवान ही हैं। जो क्रांतिकारी विचारधारा से प्रभावित एवं लैस होकर आगे आते हैं और पूरी तरह समर्पित होकर वे जनता के बीच जाते हैं, उन्हें जागृत करते हैं, हजारों की तादाद में संगठित करते हैं और उनकी राजनैतिक शक्ति की सृष्टि करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड जगन्नाथ वर्मा व संचालन कॉमरेड रविशंकर मौर्य ने किया। कार्यक्रम में सपन चटर्जी, कॉमरेड जुबेर रब्बानी, कॉमरेड शैलेन्द्र, कॉमरेड त्रिभुवन शर्मा, मुन्ना शर्मा, रामसमुझ मौर्य, राजवेंद्र सिंह, मकरध्वज, जयप्रकाश मौर्य, हीरालाल गुप्ता, हरिशंकर मौर्य सहित आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कॉमरेड शिवदास घोष पर रचित गीत व समापन अन्तर्राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत करके किया गया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
जन्म शताब्दी वर्ष पर याद किये गये कॉमरेड शिवदास घोष

Previous article


