Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनपद स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता सम्पन्न

जनपद स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता सम्पन्न

जौनपुर। जनपद स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को डायट जौनपुर के प्रांगण़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी रसोइयों को विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सामग्री से एमडीएम बनाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी रसोइयों ने निर्धारित मेन्यू रोटी एवं सब्जी को अपने-अपने ढंग से स्वादिष्ट बनाने का प्रयास किया। निर्णायक मण्डल द्वारा इनके भोजन की जॉच की गयी एवं अंक प्रदान किये गये, जिसके फलस्वरूप विजेता के रूप में प्रथम पुरस्कार संतरा देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरैनी विकासखण्ड शाहगंज, द्वितीय पुरस्कार मीना गौड़ इंगलिश मीडियम प्रा.वि.चकताली विकासखण्ड सिरकोनी तथा तृतीय पुरस्कार निशा देवी कम्पोजिट विद्यालय आदर्श केराकत, जौनपुर को दिया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को क्रमश: रू.-3500, रू.-2500 एवं रू.-1500 तथा प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। अन्य 27 रसोइयों को रू.-300 का सान्त्वना पुरस्कार तथा सभी रसोइयों को रू.-300 मार्ग धनराशि रसोइयों के खाते में पे्रषित किया जायेगा। इस अवसर विनीत सेठ गहना कोठी ने समस्त 30 रसोइयों को एक-एक साड़ी पुरस्कार स्वरूप दी गयी। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में संस्कार एवं पोषण से सम्बन्धित बातो पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हम सभी स्वस्थ भोजन के द्वारा अपने शरीर को स्वच्छ रख सकते है, ऐसी स्थिति में विद्यालय स्तर पर समस्त रसोईयों का उत्तरदायित्व एवं महत्व भी बढ़ जाता है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रसोइयों को बेसिक शिक्षा विभाग के पोषण की जननी बताया गया, तथा इनके द्वारा किये गये परिश्रम की सराहना की गयी। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने विस्तार से मध्यान्ह भोजन योजना एवं रसोइयों का कार्य तथा दायित्व पर प्रकाश डाला तथा समन्वयक एमडीएम अरूण कुमार मौर्य द्वारा एमडीएम की चर्चा करते हुए सभी को स्वच्छ तरीके से विद्यालयों में भोजन पकाने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में जनपद के कुल 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें निर्णायक मण्डल डॉ.गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मनोज कुमार जायसवाल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मंजूलता कुमारी वर्मा प्रधानाचार्य, जीजीआईसी  जौनपुर, गृह विज्ञान प्रवक्ता, डॉ.श्वेता सिंह, टी.डी.कालेज, डॉ.नीतू शुक्ला सीएचसी शाहगंज, होटल रघुवंशी चीफ शेफ विजय उपाध्याय तथा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के पॉच छात्र एवं पॉच छात्राए शामिल रहें।

Share Now...