Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजनपद स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम डायट सभागार मे हुआ सम्पन्न

जनपद स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम डायट सभागार मे हुआ सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। कार्यालय महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में वर्तमान शैक्षिक सत्र मे समग्र शिक्षा के अंतर्गत जनपद के समस्त परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों मे संचालित कार्यक्रम यथा-डीबीटी के माध्यम से धनराशि का सीधे अभिभावकों के बैंक खातों मे प्रेषित किया जाना, निपुण भारत मिशन, विद्यालय प्रबन्ध समिति एवं आपरेशन कायाकल्प आदि कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु डायट मेण्टर, खण्ड शिक्षा अधिकारी, एआरपी, एसआरजी, स्पेशल एजूकेटर, नोडल अध्यापक/प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष, ग्राम प्रधान/स्थानीय निकाय के सदस्यों के उन्मुखीकरण हेतु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार मे उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मनोरमा मौर्या, व विशिष्ट अतिथि राम सूरत मौर्या उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम मे शासन द्वारा संचालित योजनाओं के सफलता हेतु बेसिक शिक्षा विभाग, जनपद-जौनपुर के अधीन कार्यरत समस्त अधिकारियों, अध्यापकों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय का जुड़ना भी महत्वपूर्ण है साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड स्तर पर उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित कर शासन द्वारा निर्गत निर्देश के क्रम मे स्पेशल एजूकेटर, नोडल अध्यापक/प्रधानाध्यापक साथ-साथ स्थानीय समुदाय के सदस्यों एवं विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष को उन्मुख किये जाने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किये गये।