जौनपुर। भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों के अंतर्गत मकान सूचीकरण गणना ब्लॉक के गठन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में तीन पालियों में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन पूर्वाह्न 10:00 से 11:00 बजे, 11:30 से 12:30 बजे तथा अपराह्न 01:00 से 02:00 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी परमानंद झा तथा जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 युवराज गर्ग उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में समस्त उपजिलाधिकारी/डिप्टी कलेक्टर, चार्ज अधिकारी (तहसीलदार, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी), सहायक चार्ज अधिकारी, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, सफाई निरीक्षक एवं टैक्स कलेक्टर सहित कुल 735 अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। युवराज गर्ग ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण गणना ब्लॉक के गठन की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण (पीपीटी) के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार यह कार्य अनिवार्य रूप से 08 मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाना है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर मकान सूचीकरण ब्लॉक गठन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण संपन्न


