जौनपुर। सिकरारा-शीतलगंज मार्ग पर पांडेयपुर गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जंगली जानवर से बचने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई, जिससे सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान महेंद्र गौड़ (41 वर्ष) निवासी डीहजहनिया, बक्शा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हसनपुर में अपने रिश्तेदार के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
जंगली जानवर से बचने में खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Previous article


