Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनछैया छैया 2 में मलाइका अरोड़ा की जगह शिल्पा ?

छैया छैया 2 में मलाइका अरोड़ा की जगह शिल्पा ?

मलाइका अरोड़ा नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस के साथ बनाने का फराह खान ने किया वादा, पहले कर दिया था रिजेक्टदिल से मूवी का गाना छैया छैया सुपरहिट साबित हुआ था। इस गाने पर मलाइका अरोड़ा ने डांस करके धमाल मचा दिया था। मगर क्या आपको पता है मलाइका से पहले किसी और एक्ट्रेस को इस गाने के लिए अप्रोच किया गया था। मलाइका अरोड़ा के करियर को एक गाने छैया छैया ने उठा दिया था। उनका ये गाना आज भी हिट है। मलाइका अरोड़ा आज भी कई प्रोग्राम्स में इस गाने पर परफॉर्म करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वो इस गाने के लिए पहली पसंद नहीं थीं। मलाइका अरोड़ा से पहले शिल्पा शिरोडकर को ये गाना ऑफर किया गया था मगर उन्हें बाद में ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था कि उनका वजन ज्यादा है। अब कोरियोग्राफर फराह खान ने शिल्पा से वादा किया है कि वो जब भी छैया छैया 2 बनाएंगी तो उनके साथ ही बनाएंगी। फराह ने अपने व्लॉग में इस बारे में कहा है। फराह ने शिल्पा के साथ एक नया व्लॉग शूट किया है, जहां उन्होंने इस टॉपिक पर फिर से चर्चा की और शिल्पा से वादा कयिा कि अगर वो कभी छैया छैया 2 बनाएंगी, तो वे जरूर उन्हें कास्ट करेंगी। जैसे ही फराह ने शिल्पा की तारीफ की तो शिल्पा ने उन्हें अपने बयान की याद दिलाई। जहां फराह ने दावा किया था कि शिल्पा कम से कम 100 किलो की थीं। इसलिए मैंने सोचा ‘वह ट्रेन पर कैसे चढ़ेगी?’ और अगर वह चढ़ती हैं, तो शाहरुख कहां खड़े होंगे? दोनों महिलाओं ने इस कमेंट पर हंसते हुए इसे टाल दिया और फराह ने उन्हें वादा किया कि अगर कभी ‘छैया छैया 2’ बनाई जाएगी, तो वह जरूर उन्हें कास्ट करेंगी।