― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछितौना गांव में विद्युत विभाग ने लगाया शिविर

छितौना गांव में विद्युत विभाग ने लगाया शिविर

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव के पंचायत भवन पर मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान ममता यादव की अध्यक्षता में विद्युत विभाग ने शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को विद्युत बिल भुगतान करने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित उपभोक्ताओं ने विद्युत से हो रही समस्याओं समेत विद्युत बिल को लेकर मौखिक शिकायत की जिसपर उपस्थित विद्युत कर्मियों ने उपभोक्ताओं को अस्वस्थ करते हुए जल्दी ही निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि आप लोग बकाया विद्युत बिल को थोड़ी-थोड़ी किस्त में भी जमा कर सकते। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि फौजी सुबास यादव, संजय सरोज, विशाल मौर्य, राजकुमार मौर्य समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share Now...