Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्रों ने देखा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण

छात्रों ने देखा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्कूल-कॉलेजों में चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने के सीधे प्रसारण को छात्र-छात्राओें और शिक्षकों ने देखने के लिए एक उत्सव की तरह आयोजन किया गया। इसको देखने के लिए सभी में बेहद उत्सुकता दिखाई पड़ी। स्कूल, कॉलेजों में प्रोजेक्टर, लैपटॉप व टीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। घनश्यामपुर के बजरंग इंटर कॉलेज में लाइव प्रसारण बच्चों, अध्यापकों, कर्मचारी और प्रधानाचार्य  ने संयुक्त रूप से देखा। सभी ने बहुत उत्सुकता व जोश के साथ इस एतिहासिक पल के साक्षी बने। प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आज का पल प्रत्येक देशवासी के लिए बड़े ही गर्व व गौरव का विषय है। भारत ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग कर अपना परचम लहरा दिया है। अध्यापक मयाशंकर तिवारी ने कहा चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने देखने पर मन बेहद खुश हुआ, क्योंकि यह वह पल था। जो हर भारतीय के लिए सुखद अनुभव हुआ है। अध्यापक अजीत सिंह ने कहा कि यह इतिहास का वह दिन है, जिसने भारत को अन्य देशों की तुलना में अपने आपको बेहतर साबित किया है। इसकी वजह से आज हम चंद्रमा तक पहुंच गए हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी, मयाशंकर तिवारी, हृदय प्रकाश तिवारी, विजय प्रकाश, राम सागर सिंह, अशोक कुमार तिवारी, संजय तिवारी, राजेश मिश्र, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शीतला मिश्र, अजीत सिंह, स्वतंत्रता कुमार शुक्ल, अतुल कुमार, चन्द्र बहादुर सरोज, विजय प्रताप तिवारी, अनिल उपाध्याय सहित तमाम छात्र मौजूद रहे।