― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरछात्र के निधन पर विश्वविद्यालय में हुई शोकसभा

छात्र के निधन पर विश्वविद्यालय में हुई शोकसभा

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को बीटेक तृतीय वर्ष के विद्यार्थी नीरज कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने विद्यार्थी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सहायक कुलसचिव अजीत सिंह ने शोक सन्देश पढ़ा। शोक सन्देश में विद्यार्थी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो.सौरभ पाल, डॉ.राजकुमार, डॉ.संजीव गंगवार, डॉ.रसिकेश, डॉ.अमरेन्द्र सिंह, डॉ.अमित कुमार वत्स, कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश कुमार यादव, डॉ.पीके कौशिक, राजेश सिंह समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Share Now...