- पड़ोस में शादी के लिए लाए कपड़े भी ले गए चोर
जौनपुर धारा, केराकत। बीती रात चोरों ने गहनों समेत लाखों का माल पार कर दिया। तरियारी ग्राम निवासी अशोक पाल के घर के पीछे दरवाजे के छज्जे से चोर चढ़कर घर के आंगन में उतर गए। एक कमरे में सो रहे अशोक व उनके परिवार को बाहर से कुंडी लगा दी व दूसरे कमरे में रखी पेटी को घर से 500 मीटर दूर बबुल के पेड़ के पास ले गए। वहां पेटी तोड़कर 50 हजार नकद समेत 2 लाख के गहने व कीमती कपड़ों पर चोरों ने हाथ साफ कर पुलिस खुली चुनौती दे दी। भुक्तभेगी जब सुबह उठा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। बताते चले कि क्षेत्र में कई बड़ी चोरियां हुई हैं लेकिन अभी तक किसी मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा।



