जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को नगर के मुख्य चौराहों पर वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी। जेसीज, पॉलिटेक्निक सहित अन्य मार्गों पर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। ट्रैफिक इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला ने बताया की बीती रात प्रयागराज में अतीक व उसके भाई की हत्या के कारण पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। वहीं दूसरी वजह नगर निकाय चुनाव को लेकर आने जाने वालों पर प्रशासन की निगाह बनी हुई है। किसी प्रकार की अराजकता से निबटने के लिए हम तैयार हैं। इस दौरान पुलिस ने चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म को भी उतरवाया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
चौराहों पर वाहनों की हुई चेकिंग


