Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरचौपाल में अनुपस्थित कानूनगो और लेखपाल निलंबित

चौपाल में अनुपस्थित कानूनगो और लेखपाल निलंबित

  • डीएम के समक्ष पेश हुई पेंशन व अन्य योजनाओं की शिकायतें, मातहतों को सख्त निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में विकास खंड मुफ्तीगंज की ग्राम पंचायत देवाकलपुर में आयोजित जन चौपाल में अनुपस्थित लेखपाल एवं कानूनगो पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें निलंबित कर शाम तक अवगत कराने के निर्देश नायब तहसीलदार को दिया। जनचौपाल में गांव की काफी संख्या में पेंशन व योजनाओं अन्य की शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष आई जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी के द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि आज ही सर्वे करके अवगत कराएं कि गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा पुष्टाहार का नियमानुसार वितरण किया जा रहा है कि नहीं। कोटेदार एवं सचिव को निर्देशित किया कि आज शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बना दिया जाए। विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में प्रत्येक घर का सर्वे करें और देखें कि कितने घरों में मीटर लगा है और कितनों में नहीं, इसके उपरांत 10 दिन के भीतर सभी घरों में मीटर लगवाना सुनिश्चित करें। मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि सभी का शत-प्रतिशत वरासत दर्ज कराना सुनिश्चित करें। पीडी जयकेश त्रिपाठी में अवगत कराया कि इस गांव में 57 आवास आवंटित है जिसमें से 6 लोगों ने अभी कार्य शुरू नहीं कराया है जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया कि जल्द से जल्द कार्य शुरू कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने पंचायत सहायक को निर्देशित किया कि गंभीरता से कार्य करते हुए ग्राम सचिवालय पर ही लोगों को सभी प्रकार की रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराएं।  उन्हें छोटे-छोटे कार्यो के लिए शहर में जाना पड़े। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 2 दिन के भीतर टंकी निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर दिया जाए। ट्रांसफार्मर खराब होने पर 1912 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों से कहा गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, डीडीओ बीबी सिंह, डीएसओ संतोष विक्रम शाही, खंड विकास अधिकारी रवि सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।