― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरों ने नकदी समेत तीन लाख के आभूषण उड़ाये, एक धराया

चोरों ने नकदी समेत तीन लाख के आभूषण उड़ाये, एक धराया

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत प्रयागराज मार्ग स्थित सुरिस गांव में लीलावती के बन्द मकान को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया जिसमें नकदी समेत तीन लाख के आभूषण चोरी होने की परिजनों ने पुष्टि कर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी लीलावती देवी पत्नी इंद्रसेन रविवार को अपने रिश्तेदारी अमरेथु गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जब सोमवार की भेर के वक्त घर पहुंचे तो घर के बाहर का ताला टूटा हुआ देखकर दंग रह गए। घर के अंदर देखा तो कमरे के अंदर आलमारी भी टूटी हुई थी। इतने में घर के अंदर मौजूद चोर परिजनों के आ जाने से घबराकर भागने लगे। जिसमें से एक चोर को परिजनों ने पकड़ लिया। बाकी नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। दैहिक समीक्षा के बाद पीड़ित ने चोर को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

Share Now...