Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरी के मामले में कप्तान से मिल दिव्यांग ने दुबारा जांच कराने...

चोरी के मामले में कप्तान से मिल दिव्यांग ने दुबारा जांच कराने की लगायी गुहार

  • हल्का दरोगा की कार्यशैली पर लगाया सवालिया निशान

जौनपुर धारा, सुइथाकला। विगत 29 जून को थाना क्षेत्र के दुमदुमा गाँव में हुई चोरी के मामले में हल्का दरोगा की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाते हुए दिव्यांग पीड़ित ने कप्तान से दुबारा जांच कराने की मांग की है। उक्त गांव निवासी दिव्यांग रामबहादुर पुत्र राधेश्याम के घर विगत 29 जून को चोरों द्वारा नकदी समेत जेवरातों की चोरी की गई थी। आरोप है कि चोरी की घटना के मामले में गांव के ही एक व्यक्ति पर सन्देह जताते हुए लिखित तहरीर देकर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह से कार्रवाई की मांग की थी। मामले में थानाध्यक्ष ने जांचोपरांत कार्रवाई करने की बात करते हुए मामले की जांच हल्का दरोगा सच्चिदानंद को सौंपी थी। इस सिलसिले में उक्त हल्का दरोगा पिछले पन्द्रह तारीख को शाम छ: बजे मौका मुआयना करने के बाद पड़ोसी के घर पहुंचे। वापसी के दौरान उन्होंने घटना समझ में नहीं आने की बात करते हुए वापस हो गए और चौराहे पर पहुंच कर पीड़ित को अपशब्दों का प्रयोग किया। घटना के बीस दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित को न्याय नहीं मिला। अन्त में थक-हार कर विकलांग पीड़ित पुलिस कप्तान के यहां पहुंच कर प्रार्थना पत्र देते हुए दूसरे से मामले की दोबारा जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है। फिलहाल दिव्यांग मामले में पुलिस विभाग के मुखिया से न्याय की आस लगाए दर बदर की ठोकरें खाता नजर आ रहा है।

Share Now...