Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरचोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, केराकत। कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और बाइक को कब्जे में ले लिया है। विवरण देते हुए प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि कोतवाली में बाइक चोरी का एक मुकदमा संख्या 190/2023 दर्ज किया गया था। इसी क्रम में उप निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने रविवार को चोरी की बाइक बरामद करते हुए अभियुक्त सर्वेश कहार पुत्र छेदी लाल कहार निवासी ग्राम लहंगपुर थाना जलालपुर और फेंकू वर्मा पुत्र विशुनी वर्मा थाना चन्दवक को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें यथोचित धाराओं में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अभय कुमार सिंह, जयचंद्र यादव, प्रभाकर यादव, देवेन्द्र पाल आदि शामिल रहे।