Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरचोरी की छह बाइकों संग तीन गिरफ्तार

चोरी की छह बाइकों संग तीन गिरफ्तार

अंधेरे का फायदा उठा तीन हुए फरार

जौनपुर धारा, खुटहन। रसूलपुर गांव के पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर स्थित सामुदायिक शौचालय के पास से पुलिस ने मंगलवार की भेर मुखबिर की सटीक सूचना पर आधा दर्जन चोरी की बाईकों के साथ पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठा कर तीन चोर मौके से फरार हो गए। हिरासत में लिए गए तीनो आरोपितो को आवश्यक लिखापढ़ी के बाद चलान न्यायालय भेज दिया गया। फरार आरोपितों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वह हमराहियों संग पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर गश्त पर थे। भेर लगभग डेढ़ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त सामुदायिक शौचालय के पास छह युवक बाइक संग खड़े हैं। वे किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपितों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम पता शनि पाल निवासी खजुरन बदलापुर, अमित चौहान निवासी खरौना थाना बक्सा व सिकंदर निषाद निवासी पिलकिछा बताया। स्वीकार किया कि बरामद सभी बाइके चोरी की हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया। बरामद सभी बाइके थाने  में  रखी  गई  है।