Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसाल भर से घर से बिछड़ी महिला को पुलिस ने परिजनों को...

साल भर से घर से बिछड़ी महिला को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के नेवादा गांव से एक वृद्ध और मंदबुद्धि की 60 वर्षीय महिला को स्थानीय पुलिस ने उसके निवास स्थान का पता लगाकर मंगलवार को उसके परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार चांदपुर नई बस्ती जिला बलिया निवासी सुशीला पासवान पत्नी दद्दन पासवान जो कि अपने घर से एक वर्ष पूर्व लापता हो गई थी और भटकते- भटकते थाना क्षेत्र के नेवादा गांव स्थित यादव कटरा में निवास कर रही थी। बृद्धा अपनी पहचान नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने भी उस महिला के पता जानने के लिए ठान लिया था। पुलिस उक्त महिला के संबंध में पता लगाते-लगाते बलिया पहुंच गई और वहां से उसकी संपूर्ण जानकारी व रिश्तेदारों को सूचना देकर वापस चली आई थी। मंगलवार को उस महिला के रिश्तेदार भांजा अरविंद पासवान और दामाद रामबाबू पासवान थाने पर पहुंचे और पुलिस ने वृद्ध सुशीला पासवान को उनके परिजनों  को  सौंप  दिया।