― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचार करोड़ तेईस लाख की लागत से बने नहर की हालत खस्ताहाल

चार करोड़ तेईस लाख की लागत से बने नहर की हालत खस्ताहाल

जल निगम के अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत की भेंट चढ़ा

जौनपुर धारा, जफरबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में दस महीने पहले बने चार करोड़ तेईस लाख इकतालीस हजार की लागत से बना नहर व माइनर टूट कर खराब हो गया। गांव के ही शिशु सिंह ने बताया की दस महीने पहले नहर व माइनर का काम खत्म हो गया था। बीच में नहर व माइनर टूटने से पूरा खेत पानी से डूब गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा जब से बना है तब से कोई भी सिंचाई नहीं हो पायी है। जब इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो उन्होंने कहा कि क्या आपके लिए खाली बैठे है। जब समय मिलेगा तब सही कराएंगे। जब बन रहा था तभी ठीकेदार से हम लोगों ने कहाकि आप घटिया सामग्री का प्रयोग क्यों कर रहे है तो उसने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक को पैसे दिया है। जिसको शिकायत करनी है जाकर कर दो। आखिर में कब तक जनता का पैसा इस तरह बहता रहेगा एक बहुत बड़ा सवाल अपने आप में बनता जा रहा है।

Share Now...