Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरप्रेमी ने दो बच्चे की मां से शादी करने के बाद ठुकराया

प्रेमी ने दो बच्चे की मां से शादी करने के बाद ठुकराया

  • पुलिस से शिकायत के बाद भी आरोपी पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

जौनपुर धारा, शाहगंज। एक प्रेमी ने दो बच्चों की मां से शादी करने के बाद उसे ठुकरा दिया। नगर में एक किराये के मकान में अपनी बेटी संग रह रही पीड़िता ने कोतवाली और एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। खुटहन क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर जमुनिया गांव निवासी उषा पुत्री खरभन का कहना है कि लगभग १० वर्ष पहले उसकी शादी शाहगंज कोतवाली के कोहड़ा गांव निवासी करन पुत्र गंगा के साथ हुई थी। उससे एक बेटी और एक बेटा हुआ। इस बीच इसी गांव निवासी रोहित यादव पुत्र लाल बहादुर से प्रेम कर बैठी। इसकी जानकारी ससुराल वालों को हुई थी तो पति पत्नी के बीच संबंध विच्छेद हो गया। संबध विच्छेद के लिए मार्च २०२१ में एक पंचायत हुई जिसमें दोनों को अपनी मर्जी से कहीं भी शादी कर लेने का सुलहनामा लिखा गया। इसके बाद प्रेमी के झांसे में आकर उसने मंदिर में शादी कर ली। इसी वर्ष दो अप्रैल को कोर्ट में एग्रीमेंट भी हो गया। रोहित ने रहने के लिए तहसील के पास एक किराये पर मकान ले लिया। आरोपी पति मुंबई रहने लगा। वहीं से वह अपनी पत्नी को खर्च भेजा करता रहा। आरोप है कि महिला को पेट से होने की पति को जानकारी हुई तो वह तरह तरह की उसे धमकी देने लगा। महिला ने अगस्त महीने में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस से उसे न्याय का भरोसा मिला। इस बीच महिला को कहीं से पता चला कि उसके पति ने किसी दूसरी महिला से शादी कर लिया तो वह परेशान हो उठी। उसने पति से फोन पर बात करने की बहुत कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। न्याय के लिए वह अब कोतवाली का चक्कर काट रही है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय ने कहा कि रोहित यादव महिला का पति नहीं है। पूर्व में महिला ने दुराचार का आरोप लगाया था जिसमें वह जेल जा चुका है। अब महिला पुन: आरोपित युवक को अपना पति बता साथ रहने का दबाव बना रही है।