जौनपुर धारा, शाहगंज। इसरो के वैज्ञानिकों ने मिशन चंद्रयान-3 को सफलता पूर्वक विक्रम लैंडर को साफ्ट लैंडिंग करा मिशन फतह कर लिया। इससे जहां पूरे राष्ट्र में हर्षोल्लास का माहौल है। वहीं नगर के तमाम सरकारी निजी विद्यालयों में लैंडिंग के दौरान छात्र मौजूद रहे। नटौली गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक अखिलेश चन्द्र मिश्र एवं सबरहद गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने सफलता पूर्वक लैंडिंग का प्रसारण देखा। वहीं लैंडिंग के बाद बच्चों को खुशी में मिठाई बांटा गया। वहीं जनता अपने अपने घरों व मोबाइल पर प्रसारण देखते रहे। जैसे ही सफलता प्राप्त हुआ लोगों ने हर्ष से झूम उठे। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दे खुशी का इजहार किया।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर दी बधाई

Previous article
Next article

