जौनपुर धारा, जौनपुर। सपा विधायक लकी यादव व डां.अवधनाथ पाल के नेतृत्व घोसी उपचुनाव में हुई जीत के खुसी मे कार्यकर्ता के साथ एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। उन्होने कहा कि घोसी उपचुनाव की जीत ने एक संन्देश दिया कि जनता अब जाग गयीं है। अब झूठ बोलने वालों को सबक सिखाने का काम करेगी। घोसी चुनाव में ऐतिहासिक वोटों से जनता ने चुनाव जिता कर दिखा दिया कि इंडिया गठबंधन से ऐतिहासिक जीत का शुरुआत हुआ है। अब जनता 2024 के चुनाव का इंतजार कर रही हैं। भाजपा सरकार से जनता जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहतीं है। अभी ये शुरुवात है आगे भाजपा गठबंधन साफ है। मुख्यरूप से डॉ.जितेंद्र यादव, राजेन्द्र टाइगर, राहुल त्रिपाठी, अखण्ड प्रताप यादव, रामधारी पाल, सोचनराम विश्कर्मा, विवेक यादव, अनुपमा पटेल, आरबी यादव, अनील दूबे, नितिन सैफई, अशोक नायक आशीष यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
घोसी उपचुनाव जीत पर सपाईयों ने बांटी मिठाई



