Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरघर से लापता किशोरी का कुएं में मिला शव, गांव में छाया...

घर से लापता किशोरी का कुएं में मिला शव, गांव में छाया मातम

खुटहन। सरपतहां क्षेत्र के पिपलौदा गांव में रविवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दो दिन पूर्व घर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई 17वर्षीय किशोरी अंशिका का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मृतका के घर कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र कुमार की पुत्री अंशिका 22अगस्त की देर शाम अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवारजन ने रिश्तेदारी और आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। शनिवार को घर के पास बने कुएं के किनारे उसकी चप्पल मिलने से परिजन सन्न रह गए। तमाम प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह जब परिजन पुन: कुएं के पास पहुंचे तो अंदर शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत कुमार सिंह चौहान ने कहा कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। अंशिका दो बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। असमय मौत की खबर से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव का माहौल गमगीन हो गया है और हर आंख नम है।

Share Now...