Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघर से बुलाकर दबंगों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

घर से बुलाकर दबंगों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजार में टेंट हाउस संचालक के भतीजे धीरज यादव (22) को बुधवार की रात गोली मार दी गई। बदमाशों ने फोन कर घर से बुलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए  रेफर कर दिया है। जहां हालत नाजुक बनी हुई है। देवरिया निवासी राजेंद्र यादव का भतीजा धीरज मुंबई में काम करता है। घर में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए इन दिनों आया हुआ है। परिजनों के मुताबिक रात में फोन आया, जिसके बाद घर से वह निकला। उधर, मुजार में बदमाशों ने उसे गोली मार दी। देवरिया गांव निवासी धीरज यादव 23वर्ष पुत्र समर बहादुर यादव मुंबई में रहकर लिफ्ट बनाने का काम करता है और दस दिन पहले घर आए वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गांव आया था। उसकी पुरानी दोस्ती सिकरारा थाना क्षेत्र के अरुआंवा गांव निवासी राजा पासी से थी। बुधवार रात राजा पासी ने दो साथियों के साथ मिलकर फोन कर धीरज को मुजार गांव के निकट अरुआंवा-दत्तांव मार्ग की पुलिया पर बुलाया। मौके पर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद राजा पासी ने धीरज के बाईं तरफ सीने में गोली मार दी और तीनों आरोपी फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल घीरज को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल और फिर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। धीरज के चाचा टेंट व्यवसायी राजेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार दोपहर ऑपरेशन कर सीने में फंसी गोली निकालने की तैयारी है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना आशनाई के विवाद में हुई है। एसएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि धीरज को सिकरारा निवासी राजा पासी और कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी, सूचना पर तत्काल थाना पुलिस पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर राजा पासी और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

तीन टीमों का गठन

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। साथ ही टीमों के संयुक्त प्रयास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त असलहे को बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर को निर्देशित किया गया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करें।