Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविवादित टिप्पणी करने वाले आईएएस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

विवादित टिप्पणी करने वाले आईएएस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

  • ब्राह्मण महासभा ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा

जौनपुर। मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा हाल ही में दिए गए विवादित और आपत्तिजनक बयान का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा(रा.) के जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा जायसवाल को सौंपा। जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन स्वीकार किया गया। ज्ञापन सौंपने के बाद जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने कहा कि अधिकारी द्वारा की गई टिप्पणी न सिर्फ महिलाओं के प्रति अमर्यादित है, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाली भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी किसी भी ऊँचे पद पर पहुँच जाएं, उनकी मानसिकता नहीं बदलती। समाज और धार्मिक संगठनों में इस बयान को लेकर तीखा आक्रोश है। उन्होने मांग की कि आईएएस संतोष वर्मा को तत्काल बर्खास्त किया जाए तथा उन पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसे अधिकारी दंडित नहीं होंगे, तब तक इस तरह की अमर्यादित भाषा और विवादित बयानबाजी पर रोक लगाना मुश्किल होगा। ज्ञापन देने वालों में कृष्ण चन्द्र दूबे, धर्मदत्त उपाध्याय, दीपक पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, कुशल उपाध्याय, अजय कुमार त्रिपाठी, अवध नारायण तिवारी, अनिल कुमार मिश्र, राजेश दुबे, बेचन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।