Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरघर बैठे तीस हजार कमाने की लालच में 12 हजार गंवाए

घर बैठे तीस हजार कमाने की लालच में 12 हजार गंवाए

जौनपुर धारा, खुटहन। गठाना गांव में मोबाइल पर फोन कर घर बैठे तीस हजार महीना कमाने की लालच देकर ठगबाज ने मोबाइल बैंकिंग के जरिए एक परिवार से 12 हजार रूपए ठग लिया। पीड़ित ने अज्ञात ठगबाज के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव निवासी अनिल जयसवाल सब्जी बेचकर परिवार चलाता है। उसके चौदह वर्षीय बेटे आदर्श के मोबाइल पर सोमवार को किसी अज्ञात ब्यक्ति ने फोन कर कहा कि हम कलम बनाने की कंपनी से बोल रहे हैं। यदि तुम्हें कलम की पैकिंग कर घर बैठे तीस हजार कमाना हो तो बताओ। आदर्श तैयार हो गया। उसने कहा कि अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 41 सौ रूपए मोबाइल बैंकिंग से तुरंत भेजो। इसी तरह तीन बार में उसने 12 हजार रूपए मंगा लिया। कहा कि रात तक कलम से लदा वाहन आपके घर पहुंच जायेगा। दूसरे दिन तक भी वाहन न आने पर उनका माथा ठनका। आदर्श ने उसी नंबर पर फोन कर बात किया तो उसके द्वारा और दस हजार रुपए मांगे जाने लगे। इनकार कर देने पर ठगबाज ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित दो दिनों तक उसकी बाट जोहता रहा। बाद में जब उसे ठगे जाने की जानकारी हुई तो वह थाने पर पहुंच गया।