Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरघर के बाहर खड़ी कार संदिग्ध परिस्थितियों में जली

घर के बाहर खड़ी कार संदिग्ध परिस्थितियों में जली

  • दिनदहाड़े कर में आग लगने की घटना से मचा हड़कंप

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के वार्ड संख्या चार बंजारेपुर दक्षिण मोहल्ला में स्थानीय निवासी महताब के घर के सामने खड़ी उनकी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे आग लग गई। तथा देखते ही देखते कार विकराल रूप से जलने लगी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर पानी फेंक कर काबू पाया। महताब परिवार सहित प्रयागराज में रहते हैं। बंजारेपुर दक्षिण मोहल्ला निवासी महताब ने प्रयागराज निवासी इमरान से लगभग 5 वर्ष पूर्व कार को तीन लाख रुपए में खरीदा था। खरीदने के कुछ दिनों बाद महताब को पता चला कि कार पर फाइनेंस का पैसा बकाया है जिस पर उन्होंने इमरान से कार को वापस लेने तथा पैसा वापस देने की बात कही। प्रयागराज थाने में हुई पंचायत में यह तय हुआ था कि कि इमरान महताब को तीस हजार रुपए हर महीने देगा। परंतु दो किस्त का पैसा देने के बाद इमरान लापता हो गया। इस मामले में प्रयागराज थाने में मामला विवेचनाधीन है। फिलहाल कार जलने की सूचना पर महताब ने घटना की सूचना पुलिस को देने की बात कही है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडे ने बताया कि फिलहाल घटना के मामले में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। पत्रकारों द्वारा सूचना प्राप्त होने पर चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश को मौके पर जानकारी करने के लिए भेजा गया है।

Share Now...