जौनपुर धारा,जौनपुर। कमरुद्दीनपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ठेकेदार और ब्लॉक प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला ग्राम कमरुद्दीनपुर, परगना सरेमू, तहसील सदर का है। यहां आराजी संख्या 282 में चक मार्ग की 15 कड़ी भूमि है, जिस पर वर्तमान में खड़ंजा बना हुआ है। इस सड़क को पक्का करने का काम चल रहा है। शिकायतकर्ता प्रेमचंद, हौसिला, पप्पू, विनोद कुमार समेत कई ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार धीरज मिश्रा ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना और उनके भाई राजेश के साथ मिलकर अवैध तरीके से सड़क का चौड़ीकरण कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गाटा संख्या 287, 281 और 290 के चक प्रभावित हो रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। शिकायत में बताया गया है कि गौराबादशाहपुर मेन रोड से ब्लॉक प्रमुख के आवास तक की दूरी मात्र 300 मीटर है। ब्लॉक प्रमुख अपने आवागमन की सुविधा के लिए यह अवैध निर्माण करवा रहे हैं। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वे कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और उनके साथ अन्याय हो रहा है।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, ठेकेदार व ब्लॉक प्रमूख पर गम्भीर आरोप


