Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरप्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में मोमबत्ती जला दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में मोमबत्ती जला दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा,जौनपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में परिषदीय विद्यालयों में शोक की लहर दिखी। विरोध के इसी क्रम में आज प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह व प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों के साथ स्वामी विवेकानंद हाल में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बीइओ अजीत सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज और देश के लिए घातक हैं, दोषियों को जल्द सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने इस दौरान शांति और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पूरे समाज को मिलकर ऐसी हिंसा के खिलाफ खड़े होना होगा। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि यह हमला देश की एकता और मानवता पर सीधा हमला है। मजहब के नाम पर की गई हत्याएं मानवता पर कलंक हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर दोषियों को सजा दी जाए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक श्यामधर यादव, आराधना उपाध्याय, गजाला बानो, नेहा जायसवाल, मनोज जायसवाल माधुरी सिंह, विवेक कुमार, कार्तिकेय प्रजापति सहित बच्चे उपस्थित रहे।