Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। मुख्यमंत्री उ.प्र.द्वारा लोकभवन सभागार सचिवालय लखनऊ से प्रदेश के कुल 1100नवनिर्मित अन्न पूर्णा भवनों तथा ई-वेइंग स्केल युक्त ई-पॉस मशीनों से खाद्यान्न वितरण प्रारम्भ किये जाने का लोकार्पण/शुभारम्भ किया गया। प्रदेश के उक्त 1100 नवनिर्मित अन्न पूर्णा भवनों में जनपद-जौनपुर की 15 अन्नपूर्णा भवनों यथा ग्राम पंचायत-कमालपुर वि.ख.बदलापुर, ग्राम पंचायत-कुहिया, डोमनपुर, बरगांव वि.ख.शाहगंज, ग्राम पंचायत-मदारीपुर भेला, वि.ख.सुईथाकला, ग्राम पंचायत उमरीपुर, इब्राहिमखुर्द, वि.ख.महाराजंगंज, ग्राम पंचायत-पाली, वि.ख.मड़ियाहूँ, ग्राम पंचायत गोपालापुर, वि.ख.बक्शा, ग्राम पंचायत-गोल्हनामऊ, वि.ख.सुजानगंज,ग्राम पंचायत-नाथूपुर, वि.ख.सिरकोनी, ग्राम पंचायत अमहित वि.ख.केराकत, ग्राम पंचायत बरामनपुर, ग्राम पंचायत-बरौटी वि.ख.डोभी एवं ग्राम पंचायत-असबरनपुर, वि.ख.जलालपुर को भी सम्मिलित किया गया। मुख्यमंत्री के उक्त लोकार्पण के उपरान्त विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र द्वारा ग्रामवासियों को सरकार की योजना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कोटेदार ईमानदारी से राशन का वितरण कराये। ई-पास मशीन, ई-वेइंग मशीन से पारदर्शी तरीके से वितरण किया जाए। उन्होंने सभी से अपील किया कि जो कोटेदार शासन के मंशानुरूप राशन का वितरण नहीं कर रहा है या अधिकारी/कमचारियों के द्वारा अतिरिक्त पैसा मांगा जा रहा है। उसकी सूचना दे, संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों को गरीब का हक हर हाल में दिया जाए। जनपद जौनपुर में उक्त कार्र्य क्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत-कमालपुर, वि0ख0-बदलापुर में मुख्यमंजी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।