Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाया घटतौली का आरोप

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाया घटतौली का आरोप

  • डीडीओ ने तीन दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कबीरुद्दीनपुर में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम गांव की समस्या, गांव में समाधान में पहुंचे डीडीओ के सामने उस समय खलबली मच गई जब ग्रामीणों ने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाते हुए जांच करवाने की मांग की। इस बात से तमतमाये डीडीओ ने ब्लॉक के एडीओ आईएसबी को जांच कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह पहुंचे। डीडीओ ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने राशन वितरण, पेंशन और गांव में साफ सफाई की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उसी दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाया। जिस पर डीडीओ ने एडीओ आईएसबी को जांचकर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। चौपाल में एमडीएम, स्कूल संचालन, संचारी रोग, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, हर घर नल योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत भवन, स्ट्रीट लाइट, राशन कार्ड तथा अन्य योजनाओं पर उपस्थित सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान से जानकारी ली गयी। डीडीओ ने सचिव अरविंद यादव को ग्रामीणों की समस्याओं को सुन कर उन्हें नोट करने का एक नया रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया। वहीं करमही गांव में भी ग्रामीणों के साथ बीडीओ ने चौपाल कार्यक्रम में समस्याओं को सुना। इस दौरान एडीओ पंचायत लालजी राम, दिलीप कुमार, एडीओ एजी राम आजाद, जेई प्रेम चंद चौहान, सचिव धर्मेंद्र राय, अरविंद यादव, ग्राम प्रधान निर्मला देवी, वीरेंद्र यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Share Now...