जौनपुर धारा, जौनपुर। धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गावों में बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी कर रहे लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार की शाम को बिजली विभाग के एसडीओ मगन सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक क्षेत्र के सोनारी, मनिहा गोविंदपुर व पिलखिनी गांव में बिजली विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान में सोनारी गांव में २ व पिलखिनी में २ लोगों को कनेक्शन काटने के बावजूद भी बिजली का प्रयोग करते हुए पाया गया। वहीं मनिहा गोविंदपुर गांव में ५ व सोनारी ने १ लोग बिना कनेक्शन के चोरी से बिजली का प्रयोग करते हुए पाए गए। एसडीओ मगन सिंह ने दस लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा बिजली थाने पर पहुंचकर दर्ज कराया। एसडीओ ने कहा अभी एक सप्ताह बाद पुन: इन्ही गावों में अभियान चलाकर चेकिंग की जाएगी। चेकिंग टीम में लाइनमैन संतोष कुमार व नागेंद्र मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दस के विरूद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

Previous article

