Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगौशाला सराययुसूफ का डीएम ने किया निरीक्षण

गौशाला सराययुसूफ का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा महर्षि बाबा अयोध्या दास गौशाला सराययुसूफ मछलीशहर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि गो-आश्रय स्थल में कुल 96 गोवंश संरक्षित किए गए हैं जिनके लिए पर्याप्त भूसा चारा उपलब्ध मिला। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान मृत्युंजय बिंदु को निर्देशित किया कि गो-आश्रय स्थल की नाली को ठीक कराएं। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की सभी गो-आश्रय स्थल के गोपाल को एवं ग्राम प्रधानों की केबीके बक्सा में प्रशिक्षण कराएं। उन्हें बताए कि कैसे गोमूत्र एवं गोबर का सदुपयोग कृषि कार्य में किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पशुओं को ठंड से बचने के सभी प्रकार के उपाय सुनिश्चित किए जाए। ठंड से किसी भी गोवंश की मृत्यु न हो अन्यथा कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।