Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी ने रात्रि में पुलिस सहायता केंद्र का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गुरुवार रात्रि शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस सहायता केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी संचालन और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरगोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो गिरफ्तार

गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सुइथाकला। सोमवार को इलाकाई पुलिस गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। बतौर पुलिस सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक सुनील कुमार और हमराहियों द्वारा उक्त मामले में वांछित चल रहे दोनों वांछितों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि अब्दुल वहाब ऊर्फ चिरकन पुत्र अनीस निवासी बैरकडीह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ और जिले के कोतवाली शाहगंज अन्तर्गत नटौली निवासी नौशाद पुत्र यूनुस गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वांछित थे। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया। इस दौरान हेड कान्सटेबल राकेश सिंह व कान्सटेबल सिराजुद्दीन शेख मौजूद रहे।