- एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व चाकू, वध करने के उपकरण बरामद
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अरंद गांव के जंगल में गोवध की तैयारी कर रहे तीन लोगों को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। साथ में जानवर काटने के उपकरण व तमंचा कारतूस बरामद किया। क्षेत्र के अरंद गांव में स्थित कब्रिस्तान के बगल जंगल में मंगलवार की शाम मुखबिर ने कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय को सूचना दी। सूचना पर एसआई विजय सिंह गौड़ ने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर ढंढवारा खुर्द गांव निवासी इसराइल व नन्हे उर्फ निन्हे पुत्रगण सुब्रती व अरंद गांव निवासी मोहम्मद साकिब पुत्र मिस्टर को गिरफ्तार किया। मौके से एक जिंदा गोवंश वध करने के लिए दो बड़ा चाकू एक नुकीला भाला, रस्सी, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, दो मोबाइल बरामद किया। सभी आरोपितों के खिलाफ 3/5 ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया गया। पकड़े गए आरोपितों पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।



