Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगोरखपुर से गिट्टी खाली कर वापस आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर झाड़ियों...

गोरखपुर से गिट्टी खाली कर वापस आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुसी

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के हुरुहुरी गांव के फायर स्टेशन के समीप बीती रात गिट्टी खाली कर लौट रही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क ने नीचे झाड़ियों से जा टकराई ट्रक चालक व खलासी बाल बाल बचे। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक तेजबली प्रजापति पुत्र अमरनाथ प्रजापति 40वर्ष व खलासी महेंद्र पुत्र मोहन 25वर्ष अहरौरा मिर्जापुर से गिट्टी लादकर गोरखपुर के लिए गया हुआ था। गिट्टी खाली कर ट्रक प्रसाद तिराहे से होकर केराकत के हुरुहुरी गांव के फायर स्टेशन के समीप जैसे ही पहुंची की चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे झाड़ियों से जा टकराई। ट्रक चालक व खलासी ट्रक को अनियंत्रित देख ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। बता दे ट्रक चालक व खलासी ग्राम सेमरा,थाना नौगढ़, जनपद चंदौली का मूल निवासी बताया जा रहा है।