जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली के हरनहिया गांव में रविवार रात अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। छप्पर में रखा खाद्यान्न के साथ तीन पशु भी जल गए। उक्त गांव निवासी घनश्याम पटेल अपने परिवार के साथ छप्पर में सो रहे थे। अचानक उन्हें छप्पर जलने जैसा महसूस हुआ।वे तुरंत अपने परिवार के साथ बाहर आकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। किंतु आग विकराल होती गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। किंतु तब तक छप्पर में बंधे गाय, बछड़े के साथ साल भर भोजन के लिए रखा खाद्यान्न भी जल गया। भुक्तभोगी ने बताया रात में मच्छरों से बचाव के लिए आग सुलगाई थी। किंतु सोते समय छप्पर से बाहर कर दिया था। भुक्तभोगी के अनुसार खाद्यान्न के साथ तख्त, खाट भी जल गया। भुक्तभोगी के अनुसार घटना की जानकारी तहसील प्रशासन के साथ पुलिस को भी दे दी गई है। हल्का लेखपाल शेर बहादुर सरोज ने नुकसान का हाल देख तहसील प्रशासन को रिपोर्ट देने की बात कही।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
अज्ञात कारणों से लगी आग,तीन पशु सहित खाद्यान्न भी जलकर खाक


