Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगोपालपुर ग्रामसभा में पर्यावरण संरक्षण अभियान की उड़ाई जा रही धज्जियां

गोपालपुर ग्रामसभा में पर्यावरण संरक्षण अभियान की उड़ाई जा रही धज्जियां

  • प्रतिबंधित हरे पेड़ों की हो रही है कटाई

जौनपुर धारा, सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंर्तगत गोपालपुर ग्रामसभा मे हरे भरे पेड़ो को काटकर भारत सरकार द्वारा चलाये गए पर्यावरण संरक्षण अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।  दिनेश कुमार चौबे गोपालपुर निवासी जब सुबह टहल रहे थे तो शारदा सहायक नहर के किनारे संदीप कुमार, माताफेर व नंदू निवासी नगहरपुर हरे भरे पेड़ो की कटाई में लिप्त थे। जब दिनेश कुमार चौबे ने उक्त अभियुक्तों को सरकारी भूमि में स्थित हरे भरे पेड़ो की कटाई को रोकने के लिए कहाँ तो उक्त लोगो द्वारा कटाई जारी रखी गयी। जिसके संबंध में दिनेश कुमार चौबे ने तत्कालीन डायल-112 को सूचित किया। डायल 112 पहूँचते ही उक्त अभियुक्त मौके से फरार हो गए। हरे भरे पेड़ो की कटाई की सूचना दिनेश कुमार चौबे ने थानाध्यक्ष सुजानगंज एवं वन विभाग के अधिकारीयो को लिखित रूप से दी है। अब देखना यह है कि वन विभाग अधिकारी किस प्रकार की कार्यवाही करते है हरे पेड़ को काट रहे आरजे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किया जाता है की लीपापोती होती है।