Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरगेम में हारने पर आत्महत्या करने जा रहे युवक की पुलिस ने...

गेम में हारने पर आत्महत्या करने जा रहे युवक की पुलिस ने बचाई जान

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुंगरीडीह गांव निवासी एक युवक ने ऑनलाइन गेम में सात लाख रूपये गवाने पर आत्महत्या करने की योजना बनाकर मुंबई क्राइम ब्रांच में कॉल कर आर्थिक सहायता की मांग की। इसकी जानकारी जब स्थानीय पुलिस को हुई तो युवक को पकड़कर परिवार को सौंप दिया। बुधवार की रात मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुंगरडीह गांव निवासी 23 वर्षीय युवक ऑनलाइन गेम्स में सात लाख रुपये गंवाने के बाद अपनी जान देने की योजना बनाई। उसने रात में मुंबई क्राईम ब्रांच के ऑफिस में फोन किया और कहा कि मेरी आर्थिक मदद कीजिए नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। मुंबई क्राईम ब्रांच के अधिकारियों ने उसे काफी देर तक अपनी बातों में उलझाए रखा और तत्काल जौनपुर के एसपी अजय पाल शर्मा को इस बात की सूचना दी। एसपी ने थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी और युवक का नंबर सर्विलांस में लगाकर उसकी लोकेशन बताई। थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फंदे से लटकने की जुगत लगा रहे युवक को धर दबोचा। परिजनों को मामले से अवगत कराया और युवक को थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ऑनलाइन गेम्स में सात लाख रुपये हार गया था। इस वजह से वह डिप्रेशन में था। युवक आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश में था। बताया जाता है कि युवक पहले मुंबई में रहता था, इसलिए वहां के क्राइम ब्रांच का नंबर उसके पास था।