Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरअचेत अवस्था में मिले युवक की मौत

अचेत अवस्था में मिले युवक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सरायहरखू रेलवे स्टेशन के निकट दोनों पटरी के बीच अचेत अवस्था में एक युवक मिला। जिसे स्थानीय पुलिस नौपेडवा स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की लाश को लावारिस स्थिति में जिला अस्पताल के लाश घर में रख दिया। मृतक के पास से मिले अभिलेखों के माध्यम से पता चला कि वह मऊ जनपद का रहने वाला है। इसी बीच सूचना मिलने पर युवक के परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंच कर लाश की पहचान नितिन कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र मुन्नालाल ग्राम बुजुर्ग अमिला थाना घोसी जनपद मऊ का वह रहने वाला मालूम हुआ। पहचान होने के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।